Categories

Advertisement
⏱️ 30 min read

ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है? (Operating System in Hindi) – Complete Guide

N
By NotesMind
Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) क्या है?

ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) एक ऐसा सिस्टम सॉफ्टवेयर होता है जो यूज़र (User) और कंप्यूटर हार्डवेयर (Hardware) के बीच इंटरफेस (Interface) का काम करता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम को समझने से पहले हमें कंप्यूटर के काम करने का तरीका समझना होगा।

कंप्यूटर एक सरल प्रक्रिया पर काम करता है:

 Input → Processing → Output

  • Input (इनपुट): यूज़र द्वारा दिया गया डेटा
  • Processing (प्रोसेसिंग): CPU द्वारा डेटा पर काम करना
  • Output (आउटपुट): अंतिम परिणाम

कंप्यूटर केवल मशीन भाषा (0 और 1) समझता है, जो इंसानों के लिए कठिन है।

इसलिए हमें Operating System (OS) की जरूरत होती है।

Operating System उदाहरण 

  • Microsoft Windows
  • Linux
  • macOS
  • Android
  • iOS

OS के मुख्य कार्य (Functions of OS)

Process Management
Process Management OS का वह function है जिसमें OS processes (चल रहे programs) को create, execute, schedule और terminate करता है।

“जब आप एक साथ कई apps (जैसे browser, music, file manager) चलाते हो, तो उन्हें manage करना Process Management कहलाता है।”

Process Life Cycle (States)

Process कई states से गुजरता है

  • New → process create हुआ
  • Ready → CPU मिलने का इंतजार
  • Running → CPU execute कर रहा है
  • Waiting (Blocked) → I/O का इंतजार
  • Terminated → process खत्म 

Process Control Block (PCB)

PCB एक data structure है जिसमें process की पूरी जानकारी store होती है:

  • Process ID (PID)
  • Process State
  • Program Counter
  • CPU Registers
  • Memory Information
  • I/O Status

OS PCB की मदद से process को track करता है

CPU Scheduling

जब कई processes ready होते हैं, तो OS decide करता है कि कौन सा process पहले चलेगा।

प्रमुख Scheduling Algorithms:

  1. FCFS (First Come First Serve)

  2. SJF (Shortest Job First)

  3. Round Robin (RR)

  4. Priority Scheduling

Context Switching

जब CPU एक process से दूसरे process पर switch करता है → इसे Context Switching कहते हैं

इसमें OS PCB की मदद से data save और load करता है

Multitasking & Multiprocessing

  • Multitasking → एक CPU, कई काम
  • Multiprocessing → multiple CPUs 

Process Synchronization

जब कई processes shared resources use करते हैं, तो conflict हो सकता है

Important Concepts:

  • Critical Section
  • Semaphore
  • Mutex

Deadlock

जब processes एक-दूसरे का इंतजार करते रहते हैं → system stuck हो जाता है

Deadlock की Conditions 

  1. Mutual Exclusion
  2. Hold and Wait
  3. No Preemption
  4. Circular Wait 
  • Memory Management
    Memory Management OS का वह कार्य है जिसमें OS Primary Memory (RAM) को manage करता है और processes को memory allocate व deallocate करता है।

Memory Management के मुख्य कार्य

  1. Memory Allocation
    – processes को RAM देना
  2. Memory Deallocation
    – process खत्म होने पर memory वापस लेना
  3. Tracking
    – कौन-सा हिस्सा free है, कौन-सा used
  4. Protection
    – एक process दूसरे की memory access न करे 
  • File Management
    File Management OS का वह function है जिसमें OS files और directories (folders) को create, store, organize, access और delete करता है।

     File क्या होती है?

File = data का collection (text, image, video, etc.)

Example:

  • .txt → text file
  • .jpg → image file
  • .mp4 → video file 

File Management के मुख्य कार्य

  1. File Creation & Deletion
  2. File Reading & Writing
  3. File Renaming
  4. Directory Management
  5. File Security (permissions)
  • Device Management
    Device Management OS का वह function है जिसमें OS input/output devices (keyboard, mouse, printer, disk आदि) को manage करता है और उनके बीच communication कराता है।

Device Management के मुख्य कार्य

  1. Device Allocation
    – किस process को कौन-सा device मिलेगा
  2. Device Scheduling
    – devices का use किस order में होगा
  3. I/O Control
    – input/output operations को manage करना
  4. Device Monitoring
    – device की स्थिति (busy/free) track करना 

 OS क्यों जरूरी है?

  • कंप्यूटर को उपयोग करने योग्य बनाता है
  • हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बीच तालमेल बनाता है
  • यूज़र को आसान interface देता है
  • multitasking संभव बनाता है 

ऑपरेटिंग सिस्टम के महत्वपूर्ण कॉन्सेप्ट

🔹 1. प्रोसेस (Process) और PID

       Process = Program in Execution (चल रहा प्रोग्राम)

       PID = Process Identification Number

  • हर process को OS एक unique number देता है
  • इससे OS process को पहचानता और track करता है 

PID की मुख्य विशेषताएँ

  • Unique identifier होता है
  • OS automatically assign करता है
  • Process खत्म होने पर PID reuse हो सकता है
  • System monitoring में use होता है 

Process Control Block (PCB) में PID

      PID, PCB (Process Control Block) का हिस्सा होता है

PCB में stored data:

  • PID
  • Process State
  • CPU Registers
  • Memory info
  • I/O status 

🔹 2. थ्रेड (Thread)

Thread = Process का smallest unit of execution

  • एक process के अंदर कई threads हो सकते हैं
  • Threads एक ही process की memory share करते हैं

आसान भाषा में -:
Process = पूरा program
Thread = उस program के अंदर छोटे-छोटे काम

Thread की विशेषताएँ

  • Lightweight (कम resource use)
  • Fast execution
  • Shared memory use करते हैं
  • Communication आसान होता है 

Types of Threads

User-Level Thread (ULT)

  • user space में manage होते हैं
  • fast लेकिन OS control नहीं करता

Kernel-Level Thread (KLT)

  • OS manage करता है
  • slow लेकिन ज्यादा powerful 

Thread Life Cycle

  1. New
  2. Ready
  3. Running
  4. Waiting
  5. Terminated

Multithreading

 एक process में multiple threads चलाना

 ✔ CPU utilization बढ़ता है
✔ performance improve होती है

🔹 3. कर्नेल (Kernel)

Kernel OS का core (मुख्य भाग) होता है

  • यह हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर (applications) के बीच bridge का काम करता है
  • Kernel के बिना Operating System काम नहीं कर सकता

Kernel के मुख्य कार्य

1. Process Management

  • processes को create, schedule और terminate करना

2. Memory Management

  • RAM allocate और deallocate करना

3.  File Management

  • files को manage करना

4.  Device Management

  • I/O devices (keyboard, printer आदि) control करना

5.  Security & Protection

  • unauthorized access से system को बचाना 

Types of Kernel

1. Monolithic Kernel

  • पूरा OS एक ही kernel में होता है
    Fast performance
    complex

Example: Linux


2. Microkernel

  • सिर्फ basic functions kernel में होते हैं
    stable और secure
    थोड़ा slow

Example: MINIX


3. Hybrid Kernel

  • Monolithic + Microkernel का mix

Example: Microsoft Windows, macOS


ऑपरेशन के मोड

User Mode (यूज़र मोड)

  • सीमित एक्सेस
  • सामान्य एप्लिकेशन के लिए

Kernel Mode (कर्नेल मोड)

  • हार्डवेयर तक पूरा एक्सेस
  • OS द्वारा उपयोग किया जाता है

बूटिंग प्रोसेस (Booting Process)

जब कंप्यूटर चालू होता है, तब ये स्टेप्स होते हैं:

🔹 Step 1: POST (Power-On Self Test)

  • हार्डवेयर की जांच करता है

🔹 Step 2: BIOS

  • सिस्टम को शुरू करने की तैयारी करता है

🔹 Step 3: Bootstrap Loader

  • OS को स्टोरेज से RAM में लोड करता है

👉 इन तीनों स्टेप्स को मिलाकर Booting कहते हैं


बूटिंग के प्रकार

 Cold Booting

  • कंप्यूटर को पूरी तरह बंद से चालू करना

 Warm Booting

  • कंप्यूटर को रीस्टार्ट करना

 


 मेमोरी के प्रकार

🔹 1. RAM (रैम)

  • अस्थायी मेमोरी (Volatile)
  • इसे Main Memory भी कहते हैं

🔹 2. ROM (रोम)

  • स्थायी मेमोरी (Non-volatile)
  • इसमें बदलाव नहीं किया जा सकता

🔹 3. Cache Memory

  • RAM से भी तेज
  • CPU और RAM के बीच उपयोग होती है

🔹 4. Secondary Storage

  • HDD, SSD, Pen Drive
  • स्थायी स्टोरेज

CPU कैसे काम करता है?

जब CPU कोई कमांड चलाता है:

  1. RAM से डेटा लोड करता है
  2. उसे Registers (सबसे तेज मेमोरी) में रखता है
  3. फिर उसे प्रोसेस करता है

 मुख्य निर्देश:

  • Load → RAM से Register
  • Store → Register से RAM

याद रखने योग्य बातें

✔ CPU Registers सबसे तेज होते हैं
✔ RAM को Main Memory कहते हैं
✔ OS सभी हार्डवेयर को कंट्रोल करता है
✔ Cache Memory स्पीड बढ़ाती है
✔ Booting = OS को शुरू करना

"ऑपरेटिंग सिस्टम वह सॉफ्टवेयर है जो कंप्यूटर के सभी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर संसाधनों को नियंत्रित और प्रबंधित करता है तथा यूज़र को कंप्यूटर से संवाद करने की सुविधा प्रदान करता है।"


निष्कर्ष (Conclusion)

ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण भाग है। इसके बिना हम कंप्यूटर का सही उपयोग नहीं कर सकते। यह यूज़र और मशीन के बीच पुल (bridge) का काम करता है और कंप्यूटर को आसान बनाता है।


 

Advertisement

💬 Leave a Comment & Rating